Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा : मुख्यमंत्री काे काले झंडे दिखाने जा रहे युकां कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौरा: मुख्यमंत्री काे काले झंडे दिखाने जा रहे युकां कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा|
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच व उनके साथ अन्य युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान युवाओं ने पुलिस व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

जानकारी अनुसार पुलिस वाहन से मनमोहन कटोच व अन्य युवाओं को थाने ले गई। इस दौरान मनमोहन कटोच व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गो बैक के नारे भी लगाए, वहीँ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। ऐसे में अपने निजी वाहनों से जब पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य युवा आ रहे थे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया और अपने वाहन में उन्हें भरकर थाने में ले गए। पुलिस के अनुसार मनमोहन कटोच , ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश, सोनू आदि को कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने की सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग, मांग पूरी न होने पर करेंगे चुनाव का बहिष्कार

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। आरोप है कि इंदौरा विधायक की ओर से भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है। लोगों में मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। अब जब चुनावी वर्ष आ गया है तो मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की याद आ गई।

इसे भी पढ़ें:  बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव में स्थानीय कलाकार किये दरकिनार, कार्यक्रम के आयोजक बने ठेकेदार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now