Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नूरपुर: जसूर में सूखे कुएं में मिला क्षत विक्षत हालत में शव, जाँच में जुटी पुलिस

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कांगड़ा|
नूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते जसूर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब समीप के एक सूखे कुएं में शव मिला। जानकारी अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जसूर के सामने वाली मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो पीछे सूखे कुएं से भारी दुर्गंध आ रही थी, जब दुकानदारों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक क्षत विक्षत शव दिखाई दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे। कुएं में पड़ा शव बुरी तरह सड़ चुका था इसलिए इससे दुर्गंध आ रही थी। शव को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकला गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं सूखे और अंजान कुएं में यह घटना कैसे हुई इस बारे पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया शव बरामद किया है। शव का कोई सुराग हाथ लगने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now