Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है कैरियर काउंसलिंग- सुभाष चंद

छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है कैरियर काउंसलिंग- सुभाष चंद

हमीरपुर।
श्रम एवं रोजगार विभाग हमीरपुर द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में आईटीआई के प्रशिक्षुओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन व कैरियर कांऊसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद, यंग प्रोफेशनल अनीश जसवाल, नरेश कुमर व पवन ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को पर्सनालिटि डेवलपमैंट, साक्षात्कार, मॉक इंटरव्यू, स्वॉट्, सीवी और अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग जरूरी है। उन्होंने कैंप के आयोजन के लिए जिला रोजगार अधिकारी और यंग प्रोफेशनलस का धन्यवाद करते हुए कहा कि कैंप से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा करने के उपरान्त अपना कैरियर चुनने व कम्पनियों में जॉब करने में सहायता मिलेगी।

कैंप में जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद, एचसीएम रूक्मणी, अनुदेशिका सेविंग टेक्रोलॉजी सुमन वोध और अंजना कुमारी, अनुदेशिका कॉस्मेटोजोजी मिनाक्षी राणा, अनुदेशिका फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्रोलॉजी पूजा शर्मा, अनुदेशिका इलेक्ट्रॉनिक्स मैकैनिक मंजू लता शर्मा भी उपस्थित रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now