Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर: नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

सिरमौर: नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

सिरमौर|
पांवटा साहिब पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार एक युवक के पास से काफी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद की हैं।पुलिस द्वारा युवक की हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती शाम को पुलिस द्वारा बहराल चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकबंदी के दौरान स्प्लेंडर बाइक नं एचपी 17 डी-2778 की डिक्की से पॉलिथीन के लिफाफे में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं।

जिसमें उन्हें ट्रामाडोल के 20 स्ट्रिप्स बरामद किए हुए हैं जो कि बिना प्रिस्क्रिप्शन के ले जाई जा रही थी बाइक चालक प्रिस्क्रिप्शन पेश करने में असमर्थ रहा। मामले में आरोपी की पहचान बंटी उम्र 25 पुत्र कैलाशी राम निवासी केदारपुर तथा अन्य की पहचान किशन लाल 21 वर्ष पुत्र जॉनी निवासी घुटनपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

वहीं डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि बाइक सवार बिना प्रिसक्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाइयां ले जा रहे थे तथा पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now