Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या, बेड बॉक्स में मिला शव, हत्यारा गिरफ्तार

MURDER

किन्नौर|
किन्नौर जिले के भावानगर स्थित लुतुक्सा में 13 वर्षीय नेपाली मूल की किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लड़की का शव बंद कमरे के बेड बॉक्स में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएसमसी शिमला भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 14 मई की रात को किशोरी की मां ने पुलिस थाना भावानगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के अगवाकर छुपाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी युवक के कमरे में ताला लगा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  किन्नौर: रामनी गांव में में भयंकर अग्निकांड, छ: मकान जल कर राख, लाखों का नुक़सान

मकान मालिक और परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो बंद कमरे के बेड बॉक्स में संदिग्ध हालत में किशोरी का शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ भावानगर राजू की अगुवाई में भावानगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा।

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद हत्यारा यहाँ से भाग और दिल्ली चला गया वहीँ आरोपी को पकड़ने के लिए भावानगर पुलिस दिल्ली रवाना हुई पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर किन्नौर के भावानगर थाने में पहुंचाया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  अटल टनल के पास हुआ हिमस्खलन, चपेट में आई कार, मनाली-लेह हाईवे बंद

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ भावानगर राजू ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 302 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से की गई पूछताछ में हत्या करने की बात को कबूल किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now