Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सराहां के शिक्षक के घर हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा, दो गिरफ्तार

arest, Mandi News

सराहां|
जिला सिरमौर में सराहां के शिक्षक के घर 20 मई को हुई चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस चोरी को हरियाणा के यमुनानगर जिला के रहने वाले 2 लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस थाना पच्छाद एवं जिला सिरमौर की साइबर सेल की टीम ने मामले में संलिप्त 2 व्यक्तियों निवासी गांव घिलौर-माजरी तहसील रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया।

गौरतलब है कि 20 मई को शिक्षक धनी राम शर्मा निवासी ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई थी उसके घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने, चैक बुक, पासबुक एवं एटीम कार्ड चुरा लिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 454, 380 IPC के तहत मामला दर्ज किया और मामले की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू की।

थाने के समीप हुई इस घटना की जांच में सामने आया है कि यमुनानगर के इन लोगों को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए हायर किया था। परिवार ने तो सफाई के पैसे देकर उन्हें चलता कर दिया और पहले की तरह घर को ताला मारकर काम पर निकल गए, लेकिन इन दोनों ने उनके जाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जांच में यतः बात निकल कर समन आई की दोनों सेप्टिक टैंक की सफाई करने आए थे। इस दौरान उन्होंने घर की रैकी की और फिर मौका पाते ही घर से गहने और कैश चुरा लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now