Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खाई में गिरी जीप, मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Published on: 6 June 2022
accedent

मंडी|
मंडी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक जीप खाई में गिर गई, जिससे 34 वर्षीय मां और 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान 34 वर्षीय गुड्डी देवी और उसके 11 वर्षीय बेटे ईशान की टूर पर हुई है। वहीं, गाड़ी में सवार गुड्डी देवी की बेटी और एक अन्य युवती घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पधर उपमंडल के कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार शादी समारोह में शामिल होने नगरोटा गया हुआ था। रात करीब 1 बजे ये लोग वापस अपने घर पहुंचे। जैसे ही चालक ने जीप को खड़ा किया और बाहर उतरा, वैसे ही जीप खुद ही चलने लग गई। जीप लुढ़क कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ड्राइवर और अन्य लोग कुछ समझ पाते उस से पहले ही यह हादसा हो गया।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now