Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi: सुंदरनगर में रसोईघर की आग बनी मौत का कारण, 85 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत

Mandi: सुंदरनगर में रसोईघर की आग बनी मौत का कारण, 85 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत

Mandi News: मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत गांव कुशला में मध्य रात्रि को रसोई घर में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 85 वर्षीय हिमी देवी पत्नी स्वर्गीय बंगालू राम के रूप में हुई है।

हिमी देवी मूल रूप से गांव भरमोढ, डाकघर सिलहनू, तहसील चच्योट की रहने वाली थीं और इन दिनों अपने दामाद परस राम उर्फ कालू राम के साथ गांव कुशला में रह रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार रात के समय अचानक रसोई घर में आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि हिमी देवी उसकी चपेट में आ गईं और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। हादसे में रसोई पूरी तरह जल गई और करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, भतीजे ने पत्थर से पीट-पीट कर की चाचा की हत्या

पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का संदेह नहीं जताया गया है। मामले की जांच के लिए आरएफएसएल मंडी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सर्दी के दिनों में आग की घटनाएँ बढ़ जाती है। साल 2026 कि शुरुवात से अब तक आगजनी की कई घटनाएँ समाने आई है। सोमवार को भी सोलन जिला के अर्की में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में यूको बैंक भवन के पास भीषण आग लगी, जिसमें कई एलपीजी सिलेंडर फटने से आग और तेज हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। बीतें 7 जनवरी को 200 साल पुराने ऐतिहासिक जुन्गा राजमहल में आग लगी, जो क्यौंथल रियासत से जुड़ा हुआ है। आग ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और लकड़ी की संरचना होने से तेजी से फैली। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन भवन को भारी नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया
MandiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now