Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी के धर्मशाला दौरे के चलते 3 दिन तक पैराग्लाइडिंग और ड्रोन फ्लाइंग पर रहेगा प्रतिबंध

पीएम मोदी

कांगड़ा|
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 जून से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन समय समय पर नए आदेश जारी कर रहा है। कांगड़ा जिला में 3 दिन तक पैराग्लाइडिंग सहित ड्रोन फ्लाइंग और हाट एयर बैलून गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और धर्मशाला आने वाले गण्‍यमान्यों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति/प्राधिकरण/संगठन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। कांगड़ा जिला में ये प्रतिबंध 15 से 17 जून तक पैराग्लाइडिंग पर रहेगा।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी सहित गणमान्य लोगों की धर्मशाला दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एयरो स्पोट्र्स / हवाई गतिविधियों या ड्रोन उड़ान से संबंधित प्रत्येक गतिविधि को प्रतिबंधित करना आवश्यक है और धारा 144 के तहत आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार उपलब्ध है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now