Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, हादसे में 2 युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, हादसे में 2 युवकों की मौत

कांगड़ा में शिमला मार्ग पर बाईपास पर बुधवार रात को बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिमला मार्ग पर बाईपास के निकट बाइक सवार दो युवक खाई में गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान हैप्पी व सुरेंद्र की मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि सड़क पर मलबा पड़ा होने की वजह से उससे टकराकर यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now