Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व खेल व संस्कृति मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश

पूर्व खेल व संस्कृति मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश

ज्वालामुखी।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने पूर्व खेल एवं संस्कृति मंत्री द्रोणाचार्य अवॉर्डी उत्तराखंड नारायण सिंह राणा अपने पुत्र व पौत्र के मुंडन के लिए कुलदेवी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पहुंचे उन्होंने मंदिर के कुल पुरोहित कपिल शर्मा से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

उन्होंने मां ज्वाला देवी मंदिर में अकबर छत्र ,अकबर नहर माता का शैय्या भवन और हवन कुंड के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल का शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर अपने आप में अनूठा है और यहां पर साक्षात ज्योतियों के दर्शन करके ऐसी अनुभूति हुई है कि मन प्रसन्न हो गया है और माता का बुलावा भविष्य में जब भी आएगा वह जरूर दोबारा मां ज्वाला के दर्शनों को आयेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ज्वाला जी पहुंचने पर उनके पुराने मित्र शूटर प्रवीण पिनू से मिले और पुरानी यादें ताजा की उन्होंने इस मुलाकात में आत्मीयता स्नेह और प्रेम का संदेश भी दिया।
मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मां ज्वाला की चुनरी समृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now