Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा में कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन होने से आठ लोग हुए घायल

accedent

कांगड़ा।
जिला कांगड़ा के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन होने से आठ लोग इसकी चपेट में आने को ख़बर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार , टांडा मेडिकल कॉलेज के निकट कांगड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप ( Petrol Pump ) के लिए पहाड़ी की कटिंग की जा रही है । देर रात पहाड़ी से मलबा ऊपर से नीचे आ गया और आठ मजदूर चपेट में आ गए ।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल पहुंचाया । इन में राजीव निवासी बंगाल की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है । जबकि अन्य टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन हैं । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी ।

इसे भी पढ़ें:  नगरोटा बगवां: RS बाली ने विद्यार्थियों को वितरित किए ट्रैक सूट, नशे से दूर रहने की दी सलाह

वहीं घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की पहचान देव नारायण (40), गोतिफ जिला चकतीना पश्चिम बंगाल, गौरव (20), वासुदेव (30), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) व कांगड़ा के विनय (44), यूपी के हरदासपुर गांव के नीटू के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Landslide News: शाहपुर में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर भूस्खलन, मलबे तले दब गए मजदूर
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now