Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की मुहिम, प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर बनाई जा रही है पॉली ब्रिक्स

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की मुहिम, प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर बनाई जा रही है पॉली ब्रिक्स

सिरमौर।
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा खुशियों के बैंक में बच्चों द्वारा एक मुहीम चलाई जा रही है जिसमें बच्चों के द्वारा प्लास्टिक की बोतल में पालिथीन स्क्रैप भर कर पाली ब्रिक्स बना कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। संस्था के महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने बताया कि खुशियों के बैंक में बच्चों द्वारा एकत्रित बोतलों में पालिथीन स्क्रैप जैसे टाफी, चाकलेट, आइसक्रीम, बिस्किट नमकीन चिप्स व अन्य पालिथीन को भर कर पाली ब्रिक्स बनाई जा रही है पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह मुहिम चलाई जा रही है। आने वाले समय में इनसे बैंच, टेबल इत्यादि बनाएं जाएंगे।

वही संस्था के हिमाचल प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष व खुशियों के बैंक के मैनेजर नीरज बंसल ने बताया कि संस्था के द्वारा यह मुहिम काफी समय से चलाईं गई है वह माजरा पंचायत के वार्ड सदस्य भी हैं तथा उनके द्वारा लगभग 1000 बोतलों में पालिथीन स्क्रैप भर कर पाली ब्रिक्स बनाई जा चुकी है तथा अति शीघ्र अब इन पाली ब्रिक्स से सार्वजनिक स्थानों पर बेंच टेबल, गमले इत्यादि बनाएं जाएंगे तथा जिससे कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक संदेश मिल सके तथा वह भी इस मुहिम का हिस्सा बन कर अपने आस पास पड़ी हुई बोतलों में पालिथीन स्करेप इत्यादि भर कर संस्था को सहयोग कर सकें।

वही मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से आ रहा था तब उन्होंने इस बारे संस्था के अन्य सदस्यों से संपर्क किया तथा इस मुहिम को चलाने की अपील की उन्होंने संस्था के द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में सहयोग करने के लिए संस्था के सदस्यों व खासतौर पर खुशियों के बैंक में आ रहे बच्चों के सहयोग की सराहना की । उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वह भी इस तरह से प्लास्टिक की बोतलों में पालिथीन स्क्रैप इत्यादि भर कर पाली ब्रिक्स बना सकते हैं तथा खुशियों के बैंक में जमा करवा सकते हैं। वही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now