Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नूरपुर: पति की मौत के बाद पत्‍नी के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज

MURDER

नूरपुर|
पुलिस थाना नूरपुर के तहत गेही लगोड़ पंचायत में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपित कमलेश कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और उस बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 17 जुलाई को मदन लाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

तफ्तीश के दौरान पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य मिले थे। सूत्रों की मानें तो शव की डाक्टरी जांच में सिर के बजाय पेट में चोट से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस पूछताछ में कमलेश कुमारी ने पति के साथ मारपीट की बात स्वीकार की है और इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now