Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुलह विधानसभा क्षेत्र से लापता बच्ची सोलन से बरामद, साथ ले जाने वाला दंपति गिरफ्तार

una News शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां हुईं लापता, परिजनों को अपहरण होने का अंदेशा

कांगड़ा|
कांगड़ा जिला के सुलहके तहत नजदीकी गांव से गायब हुई 13 वर्षीय बच्ची जिला सोलन के थाना बागा के गांव कंधर से बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को शादी का झांसा देकर दंपति अपने साथ ले गया था, वहां पर एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया है, जिसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची 18 जुलाई को घर से मंदिर के लिए निकली थी, परंतु घर वापस नही लौटी। काफी देर होने के बाद बच्ची के घर न लौटने से बच्ची के स्वजनों ने भवारना थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने जांच शुरू करते हुए वीरवार को जिला सोलन के थाना बागा के अंतर्गत गांव कंधर से रेस्क्यू कर लिया। वहां पर बच्ची फरेढ़ गांव के प्रेमी जोड़े के साथ रेस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार फरेढ़ निवासी एक दंपति बच्ची को अपने साथ सोलन ले गए थे। बच्ची के बयान के अनुसार उसे काफी डराया धमकाया गया तथा शादी का झांसा देकर आरोपित महिला उसे अपने साथ ले गई थी।

वहीं आरोपित गोपाल ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और बच्ची के मेडिकल को करवाया जा रहा है। भवारना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची को ले जाने वाले दंपति को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now