Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ज्वाला देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में रिकॉर्ड चढ़ावा 38 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश शांति पूर्वक मिले हुए संपन्न

ज्वाला देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में रिकॉर्ड चढ़ावा 38 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश शांति पूर्वक मिले हुए संपन्न

-अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुई रिकॉर्ड 15 लाख मंदिर कोष में बढ़ोतरी
ज्वालामुखी।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेले शांति पूर्वक संपन्न हो गए । ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन के कुशल प्रबंधन की बदौलत कोई भी अप्रिय घटना इन श्रावण अष्टमी मेलों में घटित नहीं हुई। श्रावण अष्टमी मेलों में इस बार ज्वालामुखी मंदिर कोष में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है पिछले वर्ष की अपेक्षा पिछले वर्ष 2021 मैं श्रावण अष्टमी मेलों में 25 लाख 21हजार 21 रुपए नकद, सोना 8ग्राम 400 मिली ग्राम, चांदी 997ग्राम श्रद्धालुओं ने अर्पित की। इस बार 2022 श्रावण अष्टमी मेलों में 40लाख 87 हजार 324 नकद सोना 5 ग्राम चांदी 780 ग्राम श्रद्धालुओं ने अर्पित किया।

मंदिर कोष करीब ₹15 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर और कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार की टीम ने श्रावण अष्टमी मेलों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध कर रखे थे जिसकी बदौलत रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामग्री मेलों में श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन करवाएंगे वह अन्य प्रबंध किए गए थे करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मंदिर कोष में लाखों रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now