Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनीष सिसोदिया पर सीबीआई छापे के बाद अनुराग ठाकुर का आया बयान

National News: अनुराग ठाकुर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छापे मारे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिसोदिया के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “शराब के ठेकों के घोटाले से केजरीवाल और सिसोदिया की सच्चाई सामने आ गई है।” उन्होंने दिल्ली सीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल जनता को मूर्ख न समझें। राष्ट्र के नाम संदेश देना बंद करें।”


ठाकुर ने कहा कि “भ्रष्टाचारी जितना भी ईमानदारी का चोला पहन ले वो भ्रष्टाचारी ही रहता है। और आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार कई बार सामने आ चुका है। दिल्ली में शराब के ठेकों में खूब भ्रष्टाचार हुआ है। अगर घोटाला नहीं हुआ था तो इन्होंने शराब नीति को वापस क्यों लिया?” उन्होंने कहा कि “इनके पहले मंत्री सत्येंद्र जैन जब जेल गए तो इन्होंने उन्हें भी बर्खास्त नहीं किया। कह रहे हैं उनकी याद्दाश्त चली गई है। एक्साइज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री बन गए हैं, कहीं उनकी भी याद्दाश्त न चली जाए।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि आज सीबीआई की एक टीम मनीष सिसोदिया के घर पहुंची। दिल्ली सरकार की आबकारी पॉलिसी को लेकर सीबीआई आज 21 जगहों पर छापा मार रही है। अधिकारियों के मुताबिक ये छापे एक्साइज विभाग के कई अफसरों और शराब कारोबारियों के यहां हो रहे हैं। रेड में मनीष सिसोदिया के अलावा 3 पब्लिक सर्वेट सहित कुछ अन्य लोग भी हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now