Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल सहित दो वन काटू दबोचे

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल सहित दो वन काटू दबोचे

महल | इंदौरा
बिती रात करीब 12 बजे कुछ लोगों द्वारा वन परिक्षेत्र रे के अंतर्गत कुछ खैर के पेड़ काटूओ द्वारा बडूखर बिट में सरकारी भूमि से खैर काटने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के वन रक्षक विनय कटोच को दी गयी। बडूखर वीट में नंगल मोड़ पर अवैध तरीके से खैर के पेड़ काटे जा रहे थे।

विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए डिप्टी रेंजर लाल सिंह ने विनय कटोच,नीरज पठानियाँ, संजीव सिंह,लक्ष्य कटोच व पनम को लेकर नाकाबंधी कर दी ताकि वन काटू भाग न सकें। गुप्त सूचना द्वारा मिली जगह पर जब वह पहुंचे तो पाया कि कुछ लोगों द्वारा खैर के मोछो को सड़क के पास रखा जा रहा था। अतः उन्हें मोके पर ही दो लोंगो मोछो सहित दबोच लिया। जिनमें संजीव कुमार व गौरव पंजाब के निवासी हैं। वह वहीँ पर उनके द्वारा उपयोग में लाई जा रही एक मोटरसाइकिल PB07BZ6205 जप्त कर ली गयी। जबकि एक व्यक्ति जिसका नाम जितेंद्र है वह मौका से चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गया।

अतः इसकी सूचना पुलिस थाना इन्दौरा को दी गयी जिस पर सहायक उप निरीक्षक सन्तोष कुमार अपने दलवल के साथ मौका पर पहुंचे और मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया व खैर के 11 मोछो को वन परिक्षेत्र में जमा करवा दिया गया और भगोड़े आरोपी की तालाश जारी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now