Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जयसिंहपुर में बेटे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर की पिता की हत्या

MURDER

कांगड़ा|
कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर के लंबागांव पंचायत के टिक्करी कमाहरनू में एक युवक ने अपने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सचिन राणा (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन ने मंगलवार को अपने पिता रवि राणा (59) पर हमला कर दिया। रवि लहूलुहान होकर अचेत हो गया। रवि को घायल अवस्था में पालमपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि गत वर्ष ही शिक्षा निदेशालय शिमला से सेवानिवृत्त हुआ था।

लंबागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रॉड को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बैजनाथ बी.डी.भाटिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 341, 23 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे को हमला करते मां ने देख लिया और शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now