Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनरेगा में 8 वर्षों से नहीं मिला काम, परेशान लोगों ने BDO ऑफिस फतेहपुर में दिया सांकेतिक धरना

मनरेगा के तहत काम न मिलने से परेशान बतराहन के मनरेगा मजदूर पहुंचे फतेहपुर , दिया सांकेतिक धरना

अनिल शर्मा|
विकास खंड फतेहपुर की पँचायत बतराहन के वार्ड नम्बर तीन के मनरेगा मजदूर ने मनरेगा के तहत काम न मिलने से परेशान होकर बुधवार को खंड कार्यालय फतेहपुर पहुंचे। व खंड विकास अधिकारी के कार्यलय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया।

इससे पूर्व मीडिया से रूबरू होते हुए मनरेगा के तहत पंजीकृत महिला मजदूरों ने बताया पिछले करीब आठ वर्षों से उन्हें मनरेगा के तहत कार्य नही मिला है जिसके चलते उन्हें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मनरेगा मजदूरों में सुमना देवी ,कांता देवी,सुमन देवी ,सिल्मो,पुष्पा ,कृष्णा देवी ,सपना देवी, कश्मीरा देवी ,दर्शना ,प्रवीन कुमार ,अलका ,उषा ,शारदा देवी ,अनु देवी ,सन्दला ,पुष्पा सहित अन्य ने बताया वो बार-बार पंचायत से मनरेगा के तहत कार्य दिलवाने की अपील करते रहे हैं लेकिन उन्हें मनरेगा के तहत कोई भी कार्य नही मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं इस पर जब खंड विकास कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत सुपरिडैंट मनोज कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा मनरेगा मजदूरों की समस्या जायज है। इसलिए उन्होंने तुरन्त पंचायत सचिव को आगामी दो-तीन दिन के भीतर मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर मनरेगा मजदूरों को एक साल में 120 दिन का रोजगार देना तय किया गया है।

वहीं समिति सदस्य तम्मना ने बताया उनकी पंचायत बतराहन के बार्ड नम्बर तीन के मनरेगा मजदूरों को पिछले लंबे समय से कार्य नही मिला है। जिसके समर्थन में वो भी खंड कार्यलय फतेहपुर आई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय सुपरिडैंट के आश्वाशन के बाद मनरेगा मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। इस मौके पर कुट वासी और लोहारा के समिति सदस्य हरपाल सिंह छोटू और नीटू उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now