Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऐतिहासिक राजपथ’ का नाम बदलकर रखा जाएगा ‘कर्तव्य पथ’

राजपथ’ का नाम बदलकर रखा जाएगा ‘कर्तव्य पथ’

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारत सरकार नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा सूत्रों के हवाले से चलाई खबर के मुताबिक राजपथ का नाम कर्तव्य पथ होगा।


बता दें इंडिया गेट स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के एक हिस्से का उद्घाटन जल्द होने वाला है। सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर के बीच इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार को इसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं। तस्वीरों में यहां तैयार किया फव्वारा, लॉन बेहद आकर्षक लग रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह एवेन्यू राजपथ का 1.8 किमी लंबा हिस्सा है और इंडिया गेट तथा विजय चौक के बीच इसके किनारे लगे लॉन भी हैं।केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बीते मंगलवार को इस निर्माणस्थल का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों संग काम की प्रगति की समीक्षा की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now