Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने राहुल की 41 हजार की टी-शर्ट,तो कांग्रेस ने PM मोदी के 10 लाख के सूट व 1.5 लाख के चश्मे को लेकर उठाए सवाल

भाजपा ने राहुल की 41 हजार की टी-शर्ट,तो कांग्रेस ने PM मोदी के 10 लाख के सूट व 1.5 लाख के चश्मे को लेकर उठाए सवाल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारत जोड़ो’ यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी कुर्ता पायजामा पहने नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उन्हें टी-शर्ट और पैंट पहने देखा गया। अब इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर बसह छिड़ गई है। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर ट्वीट कर उन्हें घेरने की कोशिश की है।

दरअसल, बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से टी-शर्ट पहने राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के मुताबिक, राहुल गांधी ने ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड Burberry की पोलो टी-शर्ट पहनी है जिसकी कीमत 41,257 रुपये है। इसके साथ ही बीजेपी ने तंज कसते हुए लिखा है, भारत देखो! अब इस पोस्ट पर नई बहस छिड़ गई है। इसे लेकर लोगों के मिले-जुले रियेक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


भाजपा के ट्वीट कर राहुल को घेरने की कोशिश के बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा को करारा जवाब दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि मुद्दे की बात की जाए, बेहतर होगा कि बेरोजगारी और महंगाई पर चर्चा की जाए। भाजपा की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर नरेंद्र मोदी के सूट को लेकर लिखा कि अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now