Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस का जवान डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

arest, Mandi News

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल पुलिस के एक जवान को करनाल पुलिस ने डेढ़ किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कर भी जब्त की है। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की रात टीम थाना बुटाना एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि गांव अरझहेड़ी स्थित पुराने टोल टैक्स के पास हिमाचल पुलिस का सिपाही वर्दी पहने हुए अपनी कार में काफी मात्रा में चरस लिए बैठा है।

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने पाया कि एक कार जीटी रोड पर ट्रकों के बीच खड़ी थी। पुलिस टीम ने पुलिस की वर्दी पहने बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम संजीव कुमार वासी जम खेतर, थाना धर्मपुर, जिला मंडी, हिमाचल बताया। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 35 साल से हिमाचल पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहा था। ज्यादा रुपये कमाने के लालच में वह यह कार्य करता था। पुलिस में होने के कारण कोई उस पर शक नहीं करेगा यह सोचकर आरोपी चरस को जम खेतर मंडी से दो लोगों से सप्लाई करने के लिए लेकर आया था। आरोपी को यह चरस नीलोखेड़ी के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। इस काम के लिए उसे 20 हजार रुपये भी मिले थे। जिस व्यक्ति को आरोपी चरस सप्लाई करता, उससे पहले ही करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now