Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

देहरा: दोस्‍तों संग जन्‍मदिन की पार्टी मनाने आए एक युवक ब्‍यास नदी में डूबा, दुसरा पहले से लापता

IIT Mandi Student Death बहू को बचाने के लिए ससुर ने ब्यास नाले में लगाई छलांग, ससुर की मौत, बहु लापता

काँगड़ा |
जिला कांगड़ा के देहरा में ब्यास नदी में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक पांच अन्य दोस्तों के साथ जन्मतिथि की पार्टी मनाने आया था। इस दौरान वह नदी में नहाने उरता लेकिन वह पानी में डूब गया। युवक की पहचान राहुल के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार नैहरन पुखर और आसपास के इलाके के छ: लड़के बुधवार बाद दोपहर किसी साथी की जन्मतिथि की पार्टी मनाने ब्यास किनारे आए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार नदी में नहाने उतर गए। बरसात का मौसम होने की वजह से इन दिनों ब्यास में कई फीट गहरा पानी है। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के अंदर चला गया। इसके बाद घबराहट में पांचों वहां से अपनी मोटरसाइकिल पर नैहरन पुखर स्थित राहुल के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। राहुल के पिता विजय कुमार कबाड़ का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सूचना दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तलाश शुरू की।

एक अन्य युवक भी डूबा
वहीँ तलाशी के दौरान कुछ दूरी पर नदी किनारे कपड़े और जूते नजर आए। इससे पुलिस को आशंका हुई कि कोई और भी लापता है। जांच में पता चला कि देहरा बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाने वाले विजय का छोटा बेटा साहिल सुबह से लापता है। परिवार वाले वहां पहुंचे तो बताया कि ये कपड़े उनके बेटे के हैं। बताया जा रहा है कि साहिल मानसिक रोगी है। पठानकोट के एक निजी अस्पताल से उसका कई साल से इलाज चल रहा है। देहरा के डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि वीरवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।

एनडीआरएफ की टीम ने दो युवकों में से एक का शव किया बरामद
देहरा में लापता हुए दो लड़कों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान देहरा के साहिल के रूप में हुई है। पुलिस शव को पंचनामे के बाद स्वजनों के सुपुर्द करेगी। अब दूसरे लापता लड़के की तलाश जारी है। पुलिस टीम व एनडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है। वहीँ राहुल का अभी कोई पता नहीं चला है तलाश अभियान जारी है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now