Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर में सहायक मैनेजर और अन्य पदों के सीधे साक्षात्कार 17 को

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

प्रजासत्ता |
हमीरपुर 11 फरवरी। निजी कंपनी मैसर्स इनस्टो हैल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड हमीरपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सहायक मैनेजर सहित कुल 30 पदों को भरने के लिए 17 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि बारहवीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक और युवतियां साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 8000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

सुधा सूद ने बताया कि पात्र उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य मूल प्रमाण पत्रों सहित 17 फरवरी को सुबह 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबरों पर सूचना दे दी गई है।

अगर किन्हीं कारणों से किसी उम्मीदवार को सूचना नहीं मिली है और वह उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह भी साक्षात्कार दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now