साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सूचना! महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज रैहन में मिल सकता है दो दिन तक दाखिला

हिमाचल के सभी कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू, शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से होगा शुरू
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा|फतेहपुर
उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते हिमाचल प्रदेश के दूसरे महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की कुछ सीटें रिक्त होने के चलते दसवीं पास लडकियों को दो दिन में दाखिला मिल सकता है। इसकी जानकारी देते कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर सतीश कुमार कटवाल ने बताया की इस समय आर्किटेक्चर की 36 सीटें सिविल की 20 तो कंप्यूटर साइंस की 1 सीट रिक्त चल रही हैं जोकि स्पॉट राउंड से भरी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी देने के लिए हमारी कॉलेज की टीम में ने पहले सीआरसी रैहन ,महिला रावमापा रैहन व लिटिल एंजेल्स मॉडल हाई स्कूल लोहारा में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा की बच्चे अपने सभी कागजात जैसे हिमाचली वोनाफाइड,दसवीं की मार्कशीट,आधारकार्ड व साथ में मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ अन्य दस्तावेज लेकर कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने दस्तावेज जमा करवाएं जिसकी मेरिट लिस्ट उसी दिन दोपहर बाद डेढ़ बजे तक लगाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now