Prajasatta Side Scroll Menu

कुर्सी छोड़ दरी पर लोगो के साथ बैठ कर लोगो को सरकार की नीतियों से करवाया अवगत

कुर्सी छोड़ दरी पर लोगो के साथ बैठ कर लोगो को सरकार की नीतियों से करवाया अवगत

पांवटा साहिब |
ऊर्जा मंत्री ने सुखराम चौधरी पाँवटा विधानसभा के वार्ड न.1 फूलपुर शमशेरगढ़ में नुक्कड़ बैठक में भाग लिया। लोगो को सरकार द्वारा चलायी गई नीतियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के झांसे में ना आए। यह लोगों को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है। वे यहां फूलपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की सादगी की एक फोटो वायरल हुई जिसमें सुखराम चौधरी जनसंपर्क अभियान के दौरान सोफे छोड़ कर कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर आ बैठे। ग्रामीण सुखराम चौधरी की सादगी की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Sirmaur Bus Accident: हरिपुरधार बस हादसे पर सरकार सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी विधानसभा के वार्ड न. 1 फूलपुर शमशेरगढ़ में नुक्कड़ बैठक में भाग लेने पंहुचे। यहां जनता दरी पर बैठकर उनका इंतजार कर रही थी, सुखराम चौधरी जैसे ही नुक्कड सभा में पंहुचे तो सीधे दरी पर जनता के साथ बैठ गये।

उन्होंने यहाँ के लोगों को सरकार द्वारा चलायी गई नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में पाँवटा साहिब के चहुंमुखी विकास में कोई कसर बाकी नही छोड़ी है। लेकिन विकास निरंतर प्रक्रिया है, इसलिए विकास की निरंतर गति को बढ़ाने के दिए भाजपा को फिर से समर्थन दें।

इसे भी पढ़ें:  वायु सेना में तैनात सिरमौर के जवान सुभाष चंद का निधन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now