Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर में प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेता भाजपा प्रत्याशी के लिए सरकारी कर्मचारियों से मांग रहा वोट

IMG 20221029 WA0015

अनिल शर्मा । फतेहपुर
भाजपा प्रत्याशी फतेहपुर राकेश पठानिया ने बनाल में समर्थकों साथ बन्द पर्दे मे बैठक की जिसकी विडियो भी बायरल हो रही है । उसके बाद मीडिया की टीम मौका स्थल पर पहुंची लेकिन मीडिया से दूरी बनाकर बन्द पर्दे में की जा रही बैठक ने कई सबाल खड़े कर दिए । वहीं बन्द कमरे में हुई बैठक को लेकर लोगों में भी चर्चा बन गई कि ऐसी कौन सी आफत भाजपा पर आन पड़ी है कि चुनावी बेला में खुले में बैठक करने की बजाए बन्द कमरे में बैठक करनी पड़ी ।
वहीं इस पर भाजपा प्रत्याशी के शुभचिन्तकों के साथ बात करने का प्रयास किया गया । तो किसी ने भी खुलकर कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं फतेहपुर मे एक प्रदेश स्तरीय कर्मचारी नेता को भाजपा प्रत्याशी के लिए मत देने का कर्मचारियों पर दबाव डालने के चर्च भी शुरु हो गये है मगर चुनाव विभाग इस सब से बेख़बर बना हुआ है । स्थानीय जनता का बस इतना कहना है कि मोदी है तो मुमकिन है ।

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा ने कहा की कर्मचारी नेता द्धारा कर्मचारियों पर दबाव बनाने व भाजपा प्रत्याशी की कर्मचारियों के साथ बैठक करवाने की शिकायत चुनाव अयोग को कर दी गयी है । उन्होंने कहा कि चुनाव अयोग इस पर उचित कार्रवाई करे ताकि कानून की पालना हो सके ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला निर्वाचन अधिकारी कांगडा निपुण जिंदल का कहना है कि अभी तक इस तरहा का मामला उनके ध्यान मे नही आया है जैसे ही शिकायत उनके पास पहुंचती है उस पर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने व धमकाने वालो पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now