Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधासभा चुनाव: हिमाचल में इतिहास बदलने के लिए भाजपा उतारेगी नेताओं की फौज

बीजेपी

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रचार को तेज़ कर दिया हैं। आपको बता दें कि बीजेपी फिर से हिमाचल की सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चौटी का जोर लगा रही है। हिमाचल में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जहाँ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में डटे हुए हैं।

वहीं अब बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल के रण में जाने की तैयारी कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में 5 नवंबर 9 नवंबर को दौरा कर सकते हैं। जहां पर वो 4 रैली कर सकते हैं। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री सोलन सुंदर नगर में रैली को संबोधित कर सकते हैं तो वहीं 9 नवंबर को चंबा शाहपुर में रैली को संबोधित कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह एक दो नवंबर को हिमाचल में रैली करेंगे। जिसमें वो मंडी हमीरपुर में रैली कर सकते हैं। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदुत्व का चेहरा योगी आदित्यनाथ का हिमाचल में 4 दौरे होंगे , योगी आदित्यनाथ 2 नवंबर , 4 नवंबर , 8 नवंबर 10 नवंबर को हिमाचल का दौरा कर सकते हैं। जिसमें वो रैली जनसभा कर सकते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांगड़ा , ज्वालामुखी विधानसभा के साथ शिमला के आसपास रैली जनसभा कर सकते हैं।

बीजेपी 30 अक्टूबर को हिमाचल में अपने नेताओं की फौज उतार रही हैं। जिसमें पार्टी के द्वारा 68 विधानसभाओं पर केंद्रीय मंत्री , राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं. जो कि रैली , जनसभा , चौपाल व जनसंपर्क करेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now