Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा पुलिस की SUI टीम ने 306 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा चकमा देकर हुआ फरार

चंबा पुलिस की SUI टीम ने 306 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा चकमा देकर हुआ फरार

चंबा |
चंबा पुलिस ने चरस तस्कर करने वाले एक गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उससे 306 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसआईयु चंबा की टीम मुख्य आरक्षी परमेश कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान 2 युवक लचौड़ी चौक पर खड़े थे, जो पुलिस जीप को देखकर घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी रोककर शक के आधार पर उनसे पूछ्ताछ की तो एक युवक पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग गया। उसने पानी की बोतल भी फैंक दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जबकि पिट्‌ठू बैग वह साथ ले गया। पुलिस कर्मियों ने तुरंत दूसरे युवक को दबोच लिया। वहीं बोतल को उठा कर उसको खोल कर देखा तो उसमें 306 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस को धक्का देकर भागे युवक की पहचान लाल चन्द, निवासी करडियो के रूप में हुई। पकड़े गए युवक का नाम रोहित सोनी, पुत्र सुरेश कुमार, निवासी बनीखेत है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now