Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Paragliding Activities in Chamba: चंबा में इन स्थलों पर जल्द आयोजित की जाएगी पैराग्लाइडिंग गतिविधियां

Updated By Tek Raj
Published on: 14 फ़रवरी 2024
Paragliding Activities in Chamba , Paragliding activities will soon be organized at these places in Chamba

चंबा|
Paragliding Activities in Chamba : जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने के दृष्टिगत पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जिला पर्यटन विकास विभाग प्रयासरत है।

विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा की अगुवाई में तकनीकी टीम द्वारा मदराणी खजियार पैराग्लाइडिंग टेकऑफ़ स्थल और जोत-बांगल लैंडिंग साइट पर तकनीकी टीम द्वारा दौरा किया गया इन स्थलों पर पैराग्लाइडिंग (Paragliding Activities in Chamba) का सफल ट्रायल किया गया।

पैराग्लाइडिंग साइट का तहत तकनीकी टीम द्वारा एच.पी एयरो स्पोर्ट्स नियम 2022 के निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिला चंबा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है लिहाजा यह दोनों पैराग्लाइडिंग स्थलों पर सफलतापूर्वक तकनीकी टीम द्वारा आज ट्रायल किया गया और यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए टेक ऑफ व लैंडिंग के लिए उपयुक्त पाए गए हैं |

उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग (Paragliding Activities in Chamba) की इन नए स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को स्वीकृति हेतु भेजी जा रही है और जल्द ही इन मनोरम स्थलों पर भी गतिविधियां आयोजित होंगी। जिससे जिला में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिलेगी। सफल ट्रायल के दौरान डॉ. करण हितेशी, एबीवीआईएमएएस से पंकज महंत, मनाली से विशेषज्ञ वेद राम मलिक, और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन खाज्जियार से प्रदीप कुमार और अन्य विशेषज्ञ व पैराग्लाइडिंग पायलट्स मौजूद रहे।

(Paragliding Activities in Chamba)

भारत सरकार ने Mumbai Airport पर एयर स्पेस की भीड़ को संभालने के लिए उठाए ये कदम

Army Agniveer Bharti 2024 : अग्निवीर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 तक ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से

फोरलेन पुल पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 36 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एडवोकेट बसन्त पाल ठाकुर बने चजाई नाग शरशाही नाग के नये कारदार

राईजो तेकी गोजू रयु फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रॉयल इंटरनेशनल स्कूल कडुआना बद्दी में ग्रेडिंग का आयोजन

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now