Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिवम मावी से नहीं ले सके पंगा, यूं जाल में फंस गए हसरंगा

IND Vs SL 1st T20 Shivam Mavi Wanindu Hasaranga

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में डेब्यू करने आए शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी से तालियां बटोर लीं। पहले ही मैच के पहले ओवर में मावी ने पथुम निसांका को बोल्ड कर जता दिया कि आज वे कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने धनंजय डिसिल्वा का शिकार कर डाला, लेकिन 10 ओवर बाद जब वानिंदु हसरंगा तूफान मचाने लगे तो टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ गईं, लेकिन इस युवा गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से श्रीलंका के सबसे बड़े विकेट को धूल चटाकर पवेलियन भेज दिया।

15वें ओवर में बनाया शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मावी ने हसरंगा को 15वें ओवर में शिकार बनाया। हसरंगा 9 गेंदों में एक चौका-दो छक्के ठोक 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर खेल रहे थे। हसरंगा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लगने लगा कि कहीं श्रीलंका मैच न निकाल ले जाए, लेकिन मावी एक बार फिर कहर बरपाने को तैयार थे।

मावी ने बटोरी चर्चा

जैसे ही मावी तीसरी गेंद डालने आए, उन्होंने एक अलग स्ट्रेटेजी अपनाई। मावी ने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी रखी, जिस पर हसरंगा ने मिडऑफ की ओर ड्राइव लगाने की कोशिश की। इधर मिडऑफ की ओर खड़े कप्तान हार्दिक पांड्या हरकत में आए और शानदार कैच पकड़कर हसरंगा को पवेलियन रवाना कर दिया।

तूफान मचा रहे हसरंगा मावी के जाल में फंस गए और इस तरह भारत को बड़ा विकेट मिल गया। इस विकेट के साथ ही मावी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। उन्होंने इसके बाद अपने अगले ओवर में महीश थीक्षाना को आउट कर 4 विकेट चटका डाले। अपने डेब्यू में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश कर 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले नोएडा यूपी के इस गेंदबाज ने क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर ली हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now