Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट-पांड्या को छोड़ा पीछे, अक्षर-सूर्या ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

IND Vs SL Axar Patel Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच पुणे में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अक्षर-सूर्या की तूफानी पारियों ने सनसनी मचा दी। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक 209 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़े तो वहीं दूसरी ओर सूर्या ने 36 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 51 रन कूटे। दोनों बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी ने एक बार तो बाजी पलट दी, लेकिन 16वें ओवर में सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। इस वक्त भारत का स्कोर 148 रन हो गया था। दोनों बल्लेबाजों ने 91 रन की साझेदारी कर अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया।

छठे विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव 91 रन की साझेदारी कर छठे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए। यह छठे विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज था। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में 70 रन की पारी खेली थी। छठे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड पपुआ न्यू गुएना के बल्लेबाज टॉनी उरा और नॉर्मन वानुआ के नाम दर्ज है। उन्होंने सिंगापुर के खिलाफ जुलाई 2022 में 115 रनों की साझेदारी की थी।

 

 

24 रन और बना लेते तो बन जाते नंबर 1 बल्लेबाज

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन व्हाइट और माइकल हसी के नाम दर्ज है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2010 में नाबाद 101 रनों की पार्टनरशिप की थी। श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा और थिसारा परेरा इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2018 में 97 रन की साझेदारी की थी। ग्रीस के बल्लेबाज असलम मोहम्मद और असरार अहमद के नाम 96 रनों की साझेदारी चौथे स्थान पर है। इसके बाद अक्षर और सूर्या का नाम है। यदि सूर्या और अक्षर मिलकर 24 रन और बना लेते तो वे एक झटके में सारे रिकॉर्ड तोड़ डालते। ऐसा कर वह छठे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली नंबर 1 जोड़ी बन जाती। बहरहाल, दूसरे टी 20 में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ये मैच रोमांच से भरपूर रहा। अब निगाहें 7 जनवरी को होने वाले तीसरे और फाइनल टी 20 पर होंगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now