Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बस डिपो तथा अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला व मैकलोडगंज का किया निरीक्षण

उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बस डिपो तथा अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला व मैकलोडगंज का किया निरीक्षण

शिमला।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने इस डिपो का निर्माण कार्य 30 जून, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। आधुनिक तकनीक से निर्मित किए जा रहे इस डिपो का कार्य धर्मशाला स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है। इसमें दो मंजिलें होंगी तथा प्रत्येक तल में 20-20 बसों को पार्क करने की सुविधा होगी।

इसमें इलैक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान भी किया गया है।
उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा मैकलोडगंज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसका कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसका निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें पांच मंजिलें होंगी तथा 200 छोटी गाड़ियों व 16 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा धर्मशाला का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को इसके कार्य में तेजी के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इ
स अवसर पर विधायक आशीष बुटेल व भवानी सिंह पठानिया, एच.आर.टी.सी. के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now