साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा: खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा।
जिला चंबा में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर किहार थाना में मामला दर्ज किया गया। वहीं
पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जब नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में अकेला पाकर पकड़ लिया। तथा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसको लेकर जब नाबालिग विरोध करने लगी तो उसने नाबालिग के शॉल से ही उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया। लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव देखकर परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने आप बीती कहानी सुनाई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया।

सोमवार को जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। तो वहीं आरोपी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now