Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरियाणाः पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

Harriyna

नई दिल्ली: हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। आज सुबह खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई। कमरे का दरवाजा न खुलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में मृतक किराए पर रहते थे। सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सिलेंडर में ब्लास्ट और आग की लपटों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सावरकर का मामला गरमाया, पोते रणजीत ने राहुल गांधी को दी चुनौती, बोले- 'माफीनामे का कोई दस्तावेज दिखाएं'

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now