Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चल गया केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

IND Vs SL KL Rahul

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने पहले श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए पांचवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई। भारतीय टीम ने ये मैच 40 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में कब्जा जमाकर सीरीज जीत ली है।

नाबाद 64 रन ठोक टीम इंडिया को दिलाई जीत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केएल राहुल ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कंधों पर उठाई और 103 गेंदों में 6 चौके ठोक नाबाद 64 रन जड़ दिए। वह अंत तक क्रीज पर डटे रहे और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर लौटे। हार्दिक पांड्या ने 53 गेंदों में 36 और अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21,  विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now