Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल ने ओडिशा को तीन विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल ने ओडिशा को तीन विकेट से हराया

अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन शुक्रवार को हिमाचल ने ओडिशा को तीन विकेट से हरा दिया। ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में 374 रन बनाए और हिमाचल को 308 रन का लक्ष्य मिला।

हिमाचल के चार खिलाड़ी महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कैप्टन ऋषि धवन और अंकित कलसी ने पारी को संभालते हुए 203 रन की साझेदारी की। इसमें ऋषि धवन ने 102 रन और कलसी 165 रन बनाकर नाबाद रहे। विनय गुलेटिया ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 26 रन बनाए। ओडिशा की ओर से गेंदबाजी करते हुए बसंत मोहंती ने तीन विकेट, सुनील कुमार ने दो और सूर्यकांत प्रधान ने एक विकेट झटका।

इसे भी पढ़ें:  विशाल जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर आरसीबी, जानें पहले नंबर पर कौन-सी टीम मौजूद
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now