Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किंग कोहली के लिए यह तारीख है बहुत खास, इस दिन जरूर लगाते हैं शतक, आंकड़े हैरान कर देंगे

Virat Kohli Lucky Day For 15 January

Virat Kohli: इंडिया ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रनों से हरा दिया, लेकिन इंडिया की इस जीत में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की रही, क्योंकि विराट ने लंका के खिलाफ 166 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसे देखकर हर कोई खुश हो उठा, लेकिन विराट कोहली की शतकीय पारी में एक खास बात है, क्योंकि विराट के लिए एक दिन बहुत खास है, इस दिन वह शतक जरूर लगाते हैं।

15 जनवरी को विराट शतक जरूर लगाते हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद लकी है। क्योंकि विराट के आंकड़े गवाही देते हैं कि विराट इस दिन शतक जरूर लगाते हैं। विराट कोहली ने अब तक 15 जनवरी के दिन 4 शतक लगाए हैं, जिसमें तीन वनडे में और एक टेस्ट में शतक लगाया है। कल भी 15 जनवरी थी यानि कल किंग कोहली का दिन था, जिसे उन्होंने खूब भुनाया और श्रीलंका के खिलाफ 166 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दी।

और पढ़िए –

15 जनवरी को विराट के शतक

  • 15 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 122 रनों की पारी खेली
  • 15 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 153 रन बनाए
  • 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर किंग कोहली ने 104 रनों की पारी खेली
  • जबकि अब 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 166 रनों की पारी खेली

और पढ़िए –

कल लगाया 46वां शतक

विराट कोहली के ये आंकडे़ इस बात की गवाही देते हैं, उनका बल्ला 15 जनवरी को किसी के रोके नहीं रुकता है। क्योंकि इस दिन वह शतक जरूर लगाते हैं। विराट कोहली ने कल के शतक के साथ ही वनडे में अपना 46वां शतक पूरा कर लिया, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 74 शतक पूरे हो गए। खास बात यह है कि विराट ने पिछले चार वनडे मैचों में तीसरा शतक लगाया है, लेकिन कल की उनकी धुआधार पारी ने सबका दिल जीत लिया।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now