Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की

Published on: 17 January 2023
मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की

कांगड़ा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल कांगड़ा जिले के इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यह आयोजन यादगार बने।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री, विधायकगण, पूर्व विधायक, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल एवं कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now