Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OPS बहाली का सहासिक फैसला लेकर CM सुक्खू ने कर्मचारी वर्ग के बुढ़ापे को किया सुरक्षित : NPS कर्मचारी महासंघ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, Himachal Sports Policy

पुरानी पेंशन बहाली के लिए नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का सहासिक फैसला लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारी वर्ग के बुढ़ापे को सुरक्षित किया है व उनके सम्मान को लौटाया है l कर्मचारी वर्ग उनके एहसान को कभी नहीं भूलेगा । उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था उस पर खरा उतरते हुए पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंजूरी देकर सरकार ने अपना वादा तो पूरा किया है तथा एक स्पष्ट संदेश दिया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जो कहती है उसे करने में बिल्कुल भी देरी नहीं की जाएगी ।
संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का ऑफिस मेमो निकल चुका है SOP. के माध्यम से जल्द सभी नियम तैयार होंगे और प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना शुरू होगा l

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2003 के बाद रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए प्रयासरत हैं l 2003 के बाद रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है तो सरकार द्वारा पेंशन बहाली के लिए सिर्फ 150 करोड के आसपास पैसा खर्च करना पड़ेगा जबकि NPS की वजह से प्रदेश सरकार और कर्मचारियों का 1650 करोड़ के आसपास पैसा खर्च हो रहा है l कुल मिलाकर पुरानी पेंशन बहाली से लगभग 15 करोड रुपए बचेंगे जोकि देश हित के लिए प्रयोग में लाए जा सकते हैं l इस विषय में जानकारी के अभाव से कुछ जगह बढ़ा चढ़ा कर बातें लिखी जा रही हैं मेरा उन सभी से यही निवेदन रहेगा कि कृपया समाज के सामने सही तथ्य ही रखें l भ्रांतियां फैलाने से समाज को नुकसान ही होता है क्योंकि पेंशन बहाली से प्रदेश सरकार का आर्थिक बोझ बढ़ेगा नहीं बल्कि प्रदेश सरकार का बोझ घटने वाला है l

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी लगातार पेंशन बहाली का जशन अपने अपने स्तर पर मना रहे हैं l जिसमें अपने घर, अपने कार्यालय तथा अपने आसपास के लोगों से मिल बैठकर लगातार प्रदेश में जश्न का माहौल है l प्रदीप ठाकुर और भरत शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था यदि प्रदेश में पेंशन बहाल होती है तो 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सरकार का धन्यवाद किया जाएगा l उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धर्मशाला में होगा जिसकी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी l

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के ऊपर हुए झूठे केस को वापस लेने की घोषणा का स्वागत एवं धन्यवाद करते हैं तथा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है l जल्द कर्मचारियों के केस भी खत्म किए जाएंगे l

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now