Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘रात के दो बजे आया शाहरुख खान का फोन’ जानिए असम CM हिमंत सरमा से क्या हुई बात

Pathan

नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होनो वाली है। इस फिल्म का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। पठान कंट्रोवर्सी के सवाल पर बीते दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान को पहचानने से ही इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब खुद बताया है कि उन्हें शाहरुख खान का फोन आया था।

शाहरुख खान ने किया हिमंत बिस्वा सरमा को फोन

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब अपने नए ट्वीट में बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया और उन दोनों ने 2 बजे फोन पर बात की। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि मुझे शनिवार-रविवार रात 2 बजे शाहरुख खान ने फोन किया था। वे गुवाहाटी के नरेंगी हॉल में होने वाली पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो।

कौन हैं शाहरुख खान?

इससे पहले शनिवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम सीएम ने शाहरुख की फिल्म पठान देखने से मना कर दिया था। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने यहां तक कह दिया- कौन हैं शाहरुख खान? बता दें कि शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ लोगों ने नरेंगी में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी की थी। साथ ही फिल्म के पोस्टर्स भी जलाए थे। हाल के दिनों देश के शहरों में पठान के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। कई नेताओं ने भी बयानबाज़ी की है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, ट्रक से टकराई कार

पठान के गोने पर हुआ विवाद

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के गाने को लेकर कई हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं। पठान को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया जा रहा है। पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है। दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है।

इसे भी पढ़ें:  59 सीटों के लिए वोटिंग शुरू

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now