Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी कब करेंगे शादी? खुद दिया जवाब

RAHUL GANDHI 3

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने खुद जवाब देते दिख रहे हैं कि वे शादी कब करेंगे। वीडियो में राहुल गांधी से शादी के संबंध में सवाल पूछा जाता है जिसके जवाब में वे कहते हैं कि जब सही लड़की मिल जाएगी, तब वे शादी कर लेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

52 साल के राहुल गांधी को अक्सर भारत के सबसे योग्य अविवाहितों में शामिल किया जाता है। राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई सवालों का बेबाकी से जवाब देते सुना और देखा गया है। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर बेबाकी से जवाब दिया।

कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस सांसद से पूछा गया कि क्या आप जल्द ही किसी भी समय शादी करने की योजना बना रहे हैं? राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि जब सही लड़की मिलेगी, तो मैं शादी कर लूंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास चेकलिस्ट है? उन्होंने कहा कि नहीं, बस एक प्यार करने वाला व्यक्ति चाहिए।

दिसंबर में दिए इंटरव्यू में बताए थे होने वाली पत्नी में क्या गुण होने चाहिए

जब साक्षात्कारकर्ता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लड़कियों की ओर से मिल रहे प्रपोजल के संबंध में पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। बता दें कि इससे पहले दिसंबर में राहुल गांधी ने एक YouTube चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे चाहेंगे कि उनकी पत्नी में उनकी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुण हों।

बता दें कि कांग्रेस नेता 129 दिनों में 12 राज्यों का दौरा करने के बाद फिलहाल जम्मू में हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now