Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

प्रतीकात्मक फोटो 24

KL Rahul-Athiya Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी से शादी समारोह के बाहर आकर यह जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं। लेकिन इस रिश्ते से बीच में लॉ निकल जाना चाहिए।

मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं

आगे सुनील ने कहा, मैं केवल फादर बना रहना चाहता हूं। (फादर) यह काम मैं काफी अच्छा कर लेता हूं। सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। रिसेप्शन कब होगा इस सवाल पर सुनील ने कहा कि आईपीएल के बाद इसके होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  सिसोदिया का जेल से पीएम मोदी पर निशाना, कहा- भारत की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री का शिक्षित होना जरूरी

शादी के बाद जानकारी देते सुनील शेट्टी 1

चार साल से रोमांस 

शादी के बाद सुनील ने बाहर आकर मिठाई बांटी और इसकी जानकारी दी। बता दें चार साल के रोमांस के बाद आज अथिया और राहुल की शादी हुई है। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि राहुल-अथिया की शादी को जितना सीक्रेट रखा गया है। उनका रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होगा। रिसेप्शन में राहुल और अथिया दोनों की तरफ से करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now