Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पश्चिम बंगाल: सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस की पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़ 

घटनास्थल की फोटो 4

आसनसोल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: आसनसोल के डिबडीह में एक ट्रक और बाइक सवार आपस में भिड़ गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की पिटाई की और वाहनों में तोड़फोड़ की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

WhatsApp Image 2023 01 23 at 7.57.20 PM 1

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है की घटना मे दो पुलिस व दो वालंटियर बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से दो लोगों को अपने हिरासत मे भी लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंगाल और झारखंड सीमा पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 7.57.20 PM

बताया जा रहा है की मोटरसाइकिल सवार डिबडीह इलाके का ही रहने वाला है। दुर्घटना की खबर सुन मौके पर इलाके के कई लोग घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गए और ट्रक मे तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जब मौके पर पहुंची पुलिस  बीचबचाव कराने लगी थी तो उग्र भीड़ ने उन्हें भी पीटा। इससे कुछ देर के लिए दिल्ली और कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित भी रहा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now