Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘गांधी गोडसे’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

राजकुमार संतोषी को धमकी

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण को शिकायत की है।

 

इसे भी पढ़ें:  The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री की नई पेशकश: "द दिल्ली फाइल्स" से बंगाल की अनसुनी कहानी

सूत्रों के मुताबिक शिकायत में दोनों ने खुद और अपने परिवार को जान का खतरा होने की बात कही है। पुलिस से आग्रह किया गाया है कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बता दें यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद विवाद हो गया है।

20 जनवरी को रिलीज से पहले फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी व्यवधान डालने की कोशिश हुई थी। विरोध करने वालों का कहना है कि “गांधी गोडसे एक युद्ध” फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर रही है। वहीं, फिल्म बनाने वालों की दलील है कि फिल्म में नाथूराम गोडसे का महिमामंडन नहीं किया गया है। सिर्फ गोडसे और महात्मा गांधी के बीच हुए विचारों के टकराव को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Sidharth-Kiara Wedding Reception: मुंबई के इस होटल में होगा सिड-कियारा का रिसेप्शन, जानें डिटेल्स

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now