Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वसीम जाफर ने विराट-रोहित को दी अहम सलाह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हो सकता है फायदा

Wasim Jaffer Ranji Trophy Advice To Virat Kohli Rohit Sharma

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूलीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे इंदौर में खेलेगी। सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम तीसरे वनडे में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। इसके बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अहम सलाह दी है।

विराट-रोहित को रणजी खेलने की सलाह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंदौर में 24 जनवरी को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। खास बात यह उसी दिन से रणजी ट्रॉफी में लीग मैचों का फाइनल दौर शुरू होगा। ऐसे में वसीम जाफर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी है। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट ज्यादा नहीं खेले हैं। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था, जबकि रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में आखरी बार टेस्ट खेला था।

विराट-रोहित को मदद मिलेगी

वसीम जाफर ने कहा कि ‘अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलते हैं तो यह उनके लिए बहुत मायने रखेगा। अगर वे रणजी खेल में शायद एक मैच की दो पारियां खेलते हैं, तो निश्चित रूप से मदद मिलेगी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अनुभवी हैं, आपको निश्चित रूप से रेड बॉल क्रिकेट में समय देने की आवश्यकता है। जब आप पहला टेस्ट खेलते हैं तो आप किसी दबाव में नहीं होना चाहते हैं।’

बता दें कि विराट और रोहित ने लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में भाग नहीं लिया है, दोनों प्लेयर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। ऐसे में विराट रोहित को भी यह सलाह मिली है।

इन खिलाड़ियों को भी मिले मौका

वसीम जाफर ने कहा कि ‘विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत, जो वर्तमान में भारत की वनडे टीम में हैं, उनको रणजी ट्रॉफी में आंध्र के अगले मैच में खेलने के लिए रिलीज किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें ईशान किशन के साथ प्लेइंग इलेवन में इंदौर वनडे में खेलने की संभावना नहीं है। भरत और ईशान दोनों को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम में नामित किया गया है, जो 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में लगी कई चोटों से उबर रहे हैं।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now