Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बाएं हाथ का सूर्या’, घुटनों पर बैठ हेनरी निकोलस और थर्ड मैन पर ठोक डाला गदर छक्का, देखें वीडियो

IND Vs NZ Henry Nicholls Six1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 385 रन ठोक डाले। इसमें रोहित शर्मा-शुभमन गिल की शानदार सेंचुरी और हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ फिफ्टी शामिल रही। टीम इंडिया की ओर से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के बल्लेबाज हेनरी निकोलस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 42 रन जड़ दिए। निकोलस ने अपनी शानदार पारी में दो छक्के ठोके। उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर ठोक डाला शानदार छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोलस ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में गदर मचाया। शार्दुल आठवां ओवर डालने आए तो पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर रखी। निकोलस मानो शार्दुल को भांप चुके थे। वह गेंद की लेंथ तक गए और घुटनों पर बैठकर जमीन से बॉल उठाई और थर्ड मैन की ओर ऐसा गदर छक्का कूटा कि सब देखते ही रह गए। सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में ठोके गए इस छक्के को देख भारतीय खेमे में भी हलचल मच गई। हालांकि तूफान मचा रहे हेनरी निकोलस को 15 वें ओवर में कुलदीप यादव ने शिकार बना लिया।

कुलदीप ने शानदार गुगली पर लौटाया पवेलियन

कुलदीप की गुगली पर निकोलस बीट हुए और बॉल पैड्स से जाकर टकरा गई। रिव्यू में साफ नजर आया कि बॉल स्टंप को हिट कर जा रही थी। ऐसे में उन्हें शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटना पड़ा। निकोलस के आउट होने पर कीवी टीम का स्कोर 15 ओवर में 107 रन हुआ।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now