Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रॉफी से लग जाती चोट, बाल-बाल बच गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

IND Vs NZ Rohit Sharma Trophy1

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम को 3-0 से शिकस्त देकर क्लीन स्वीप कर दिया। इंदौर में मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई है। फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोका, तो दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी ने कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया। हालांकि जीत के बाद जब ट्रॉफी दी गई तो कप्तान रोहित शर्मा चोट से बाल-बाल बच गए।

ट्रॉफी लेते समय हुई चूक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हुआ यूं कि जैसे ही रोहित शर्मा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों अभिलाष खांडेकर और पवन जैन से ट्रॉफी लेने लगे तो भारी भरकम ट्रॉफी रोहित की ओर झुक गई। रोहित तुरंत हरकत में आए और अपना मुंह बचा लिया, वर्ना इसके कोनों से उन्हें चोट लग सकती थी। ये ट्रॉफी लेने के बाद रोहित टीम मेट्स के पास गए और सेलिब्रेट करने लगे। उन्होंने ट्रॉफी टीम के युवा खिलाड़ियों को सौंप दी।

रोहित ने बनाए ये रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के कप्तान राेहित शर्मा ने 85 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक 101 रन जड़े। इसी के साथ वह वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के 15वें खिलाड़ी बन गए। इन रनों के साथ रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा। वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में रोहित के नाम 9782 रन हो गए हैं, जबकि यूसुफ के नाम 9720 का रिकॉर्ड दर्ज था। रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now