Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ellis ने खतरनाक गेंद से उड़ा दी Labuschagne की गिल्लियां

Untitled18 1

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश अब अंतिम स्टेज पर पहुंच चुकी है। बुधवार को इस लीग का 55वां मैच होबार्ट हरिकेन्स बनाम ब्रिसबेन हीट के बीच खेला गया, जिसमें होबार्ट टीम के तेज गेंदबाज Nathan Ellis ने एक कमाल की गेंद से ब्रिसबेन हीट के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मार्नस लाबुशेन जिस गेंद पर आउट हुआ, वह गिरकर थोड़ा लहराई और ऑफ स्टंप में घुस गई। इस गेंद पर बल्लेबाज पूरी तरह चारों खाने चित हो गया। आउट होने के बाद लाबुशेन निराश हुए। उन्होंने इस मैच में 9 गेंद में 5 रन बनाए। ये मुकाबला लाबुशेन की टीम 2 रनों से हार गई। लाबुशेन चौथी ओवर की पांचवी गेंद पर आउट हुए थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिग बैश लीग 55वें मैच का स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। इस छोटे से टारगेट का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट 2 रन से मैच हार गई। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

होबार्ट हरिकेंस- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, मैथ्यू वेड (c & wk), मैकलिस्टर राइट, टिम डेविड, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, विल पार्कर, रिले मेरेडिथ

ब्रिस्बेन हीट- जोश ब्राउन, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), मारनस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, जेम्स बाजले, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल स्वेपसन, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now